ब्रेकिंग
ब्रिटेन में स्टडी वीज़ा पर सख़्ती: यूनिवर्सिटी ऑफ़र वापस ले रहीं, भारतीय आवेदनों की वापसी दर 5.2% पहुँची CUCET 2027 का रजिस्ट्रेशन शुरू: घर से online proctored परीक्षा, स्कोर पर 100% तक ट्यूशन फ़ीस छूट का दावा CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी, पैटर्न में कोई बदलाव नहीं लक्षद्वीप 100% साक्षर घोषित: ULLAS कार्यक्रम में 1,113 वयस्कों ने पास की बुनियादी साक्षरता परीक्षा एपीजे अब्दुल कलाम जयंती: राष्ट्रपति मुर्मू ने विजयवाड़ा में दी श्रद्धांजलि; "मिसाइल मैन" के 5 सबक
बुधवार, 4 नवंबर 202612:20 PM

हमारे बारे में

प्राइम टाइम हिंदी एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ और शिक्षा प्लेटफ़ॉर्म है। हम देश, राज्यों और दुनिया की खबरें, सरकारी नौकरी और परीक्षा की जानकारी, मुफ़्त तैयारी सामग्री, और रोज़ के काम की जानकारी आसान हिंदी में देते हैं।

हम क्या कवर करते हैं

  • देश, राज्य, दुनिया, राजनीति और खेल की खबरें
  • सरकारी नौकरी, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और परीक्षा अपडेट — official notification के link के साथ
  • प्रश्न पत्र, प्रैक्टिस टेस्ट, क्विज़ और करंट अफेयर्स — बिल्कुल मुफ़्त, बिना login
  • राशिफल, पंचांग, व्रत-त्योहार, सेहत और पैसे से जुड़ी जानकारी

स्वामित्व

प्राइम टाइम हिंदी का स्वामित्व और संचालन उज्ज्वल दुबे करते हैं (बेंगलुरु, कर्नाटक, भारत)। यह एक स्वतंत्र वेबसाइट है — हम किसी राजनीतिक दल, सरकार या कारोबारी समूह से फ़ंड नहीं लेते। वेबसाइट का ख़र्च विज्ञापनों से चलता है।

संपादक

उज्ज्वल दुबे — संस्थापक और संपादक। डिजिटल मीडिया और डिजिटल मार्केटिंग में 16 वर्ष से ज़्यादा का अनुभव, MBA। उन्होंने खुद सरकारी परीक्षाओं की तैयारी की है, इसलिए वे जानते हैं कि हिंदी माध्यम के छात्रों को सही, साफ़ और मुफ़्त जानकारी की कितनी ज़रूरत होती है। हर लेखक का परिचय उसके लेखक पेज पर है।

हम जानकारी कैसे जाँचते हैं

नौकरी, परीक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी आयोग, मंत्रालय या विभाग की official website और notification से ली जाती है, और उसका link लेख में दिया जाता है। विस्तार से हमारी संपादकीय नीति पढ़ें।

संपर्क

सुझाव, शिकायत या सुधार के लिए संपर्क पेज देखें या सीधे ईमेल करें: ujjwal@primetimehindi.com। गलती मिलने पर क्या होता है, यह सुधार नीति में है।